Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चुनावी रंजिश में मारपीट ,नौ महिलाओ सहित पन्दह पर मुकदमा दर्ज


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:रुदौली कोतवाली भेलसर चौकी अन्तर्गत एक गॉव मे कल देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षो मे कहा सुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट मे बदल गयी जिसमें ग्राम प्रधान सहित दर्जनो लोगो को चोटे आई सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को सीएचसी रुदौली ले गयी जहा एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर नौ महिलाओ सहित पन्दह लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया 
             बताया जाता है कि शनिवार को देर शाम अल्हवाना ग्राम प्रधान मुबारक व महफूज आलम के घर मे आपसी बिबाद को लेकर कहा सुनी हुई और दोनो पक्षो मे मारपीट शुरु हो गयी ग्राम प्रधान मुबारक की माने तो वह परिजनो के साथ घर बैठे थे तभी महफूज आलम के परिवार को लोग आकर गाली गलौझ करने लगे बिरोध करने पर लोग चाकू फरसा लेकर आ गये और लोगो को मारना शुरु कर दिया मारपीट के दौरान ग्राम प्रधान की मॉ अख्तर जहां 75 बहन खुशनुदा बानों 30,चचेरे भाई दस्तगीर  45,लड़की समरा बानों 12 ग्राम प्रधान मुबरक 40 को चोटे आई है    
            वही महफूज आलम का कहना है कि हमारे पिता रोजे का नमाज अदा करने मस्जिद गये थे लौटने समय मुबारक व उनके परिवार के लोगो ने घेर कर आमदा फौजदारी पर उतर आये और मारपीट शुरु कर दी सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों को थाने ले आई और मेड़िकल के लिए सीएचसी रुदौली ले गयी पुलिस सूत्रो की माने तो महफूज आलम की तहरीर पर ग्राम प्रधान  मुबारक,दस्तगीर अख्तर जहॉ,मेहरजहा,खुशनुदा पुत्री इबाहिम,शखर जहा, खुशनुदा पत्नी दस्तगीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया 
            दूसरी तरफ ग्राम प्रधान मुबरक की तहरीर पर मो.हसैन,मो.हसीब पुत्रगण इबालू रहमान,महफूज आलम पुत्र मो.हुसैन,गुफरान पुत्र मो.हसीब,रुकसाना पत्नी मो.हुसैन,अफजलुल निशां पत्नी मो.हसीब,महनूर बानों पत्नी रमजान,खुशबू पत्नी मफफूज आलम पर मुकदमा दर्ज कर जॉच की जा रही है उक्त नामों की पुष्टि करते हुए कोतवाल रुदौली जयबीर सिह यादव ने बताया कि मुकदमा दोनो पक्षो से मारपीट का दर्ज है जॉच की जा रही है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे