Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छात्रा व उसके भतीजे को ट्रक ने कुचला , मौत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर परीक्षा देने जा रही छात्रा को डंपर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार  कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी श्रीराम वर्मा की बेटी माधुरी सोमवार को अपने भतीजे राहुल वर्मा पुत्र राजपति वर्मा पुत्र राजपति वर्मा के साथ गृहविज्ञान की परीक्षा देने पट्टी के बसहा गांव स्थित महाविद्यालय जा रही थी पट्टी कोतवाली के नारंगपुर गांव के पास पट्टी चांदा रोड पर सामने से आई डंपर ने दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई घटनास्थल पर स्थित मौजूदा लोगों जब दौड़े तो चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया वह डंपर को अपने कब्जे में लिया वही दोनों की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था ! 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे