शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय में एक बैठक अध्यक्ष लीलाधर दूबे की अध्यक्षता एवं महामंत्री शेष बहादुर सिंह के संचालन में आहूत की गई I बैठक में जूबाए के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय एवं उनके दो लड़कों के ऊपर हुए प्राण घातक हमले की कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया I जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी को प्रस्ताव देने के बाद अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही की मांग की है I पुलिस अधीक्षक ने जल्दी से जल्दी गिरफ्तारी का आश्वाशन दिया I बैठक में अध्यक्ष लीलाधर दूबे महामंत्री शेष बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम उपाध्यक्ष बृजेंद्र उपाध्याय विद्या सागर शुक्ला अवनीश पाण्डेय लल्लन श्रीमती विभा पाण्डेय संयुक्त मंत्री प्रकाशन अत्रि कुमार पाण्डेय संयुक्त मंत्री प्रशासन अनूप शुक्ला संजय कुमार पाण्डेय अलख कुमार पाण्डेय विनोद कुमार मिश्र दीपक कुमार , मुकेश ओझा रजनी कांत राकेश गुप्ता राम गोपाल मिश्रा विवेक तिवारी राकेश चौरसिया ताऊषीफअहमद शिवाकांतमिश्रा रामगोपालतिवारी मकरंद शुक्ला आदि उपस्थित रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ