अमरजीत सिंह
फैजाबाद : रुदौली कोतवाली शुजागंज चौकी क्षेत्र मे गत दिनों बरामद हुई युवती को बीती रात आरोपी के परिजनों ने दबंगई के बल पर घर में घुसकर जबरन उठा ले गये और बिरोध करने पर परिजनो की पिटाई भी की जिसकी सूचना डायल 100 व स्थानीय पुलिस को दी जब तक पुलिस पहुचती तब तक आरोपी मौके से भाग निकले पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन मे जुट गयी है
गौरतलब है कि नैपुरा निवासी आत्माराम की नाबालिक लड़की को गॉव के ही हरिकेश यादव पुत्र राम उजागिर 30 अप्रैल को बहला फुसला कर भगा ले गये थे भाई की तहरीर पर रुदौली कोतवाली पुलिस ने मु.अ.संख्या 169/18 की धारा 363,366,504 आईपीसी व 16/17 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर 23 मई को शुजागंज चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने लड़की बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था तभी से अारोपी के परिजनों द्वारा बराबर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी
पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि मॉ के साथ नाबालिक बहन लेटी थी रबिवार की रात मे लगभग सात बजे कैलाश,बिजय पाल,राम भवन पुत्र गंगाराम,कंधई,सर्वेश व खुन्नी सहित कई लोग घर मे घुस कर उठा ले गये लड़की ले जाने का बिरोध करने पर मेरी मॉ की पिटाई भी की इस बाबत मे शुजागज चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर गया था मारपीट या उठाकर ले जाने की सूचना गलत है वह खुद गयी है फिरहाल मुकदमा दर्ज कर जॉच की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ