Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डायल हंड्रेड की तत्परता से दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बची जान


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर: कोतवाली उतरौला क्षेत्र में आज एकता तथा मोटरसाइकिल के बीच हुए जोरदार टक्कर में घायल एक व्यक्ति की जान डायल हंड्रेड के कर्मचारियों की तत्परता से बच गई दुर्घटना की सूचना डायल हंड्रेड पर मिलते ही नजदीकी क्षेत्र के पीआरबी गर्मी घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच गए और उन्होंने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जिससे समय पर इलाज मिलने की दशा में हो उसकी जान बच गई


                   जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर स्थित यूपी 100 के कार्यालय में समय 16.19 बजे लखनऊ स्थित मुख्यालय से सूचना मिली कि ग्राम जोगी भार गोंडा रोड थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के पास मारुती कार और मोटरसाइकिल में  टक्कर हो जाने के कारण एक आदमी घायल अवस्था में पड़ा हुआ है ।  बलरामपुर यूपी 100 कंट्रोल रूम ने यह मैसेज थाना कोतवाली उतरौला में तैनात बीआरवी 2486 को दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी 2486 पर तैनात प्रभारी हेड कांस्टेबल निक्कउ तिवारी के निर्देशन में 14 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पप्पू पुत्र सलीम निवासी आर्य नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर जो अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था और विपरीत दिशा से आती हुई मारुती कार से उस की जोरदार टक्कर हो गई जिससे वह घायल अवस्था में रोड पर पड़ा तड़प रहा है । पीआरवी 2486 पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल घायल को अपने यूपी 100 की गाड़ी से ले जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में एडमिट कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल को जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर कर दिया । डायल हंड्रेड के कर्मचारियों की इस तत्परता के कारण ही एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी जिसके लिए क्षेत्र में उनकी प्रशंसा की जा रही है ।लोगों का मानना है यदि ऐसे ही पुलिस के अन्य लोग भी अपने दायित्वों का निर्वहन समय से करें तो बहुत सारे अपराधों को रोका जा सकता है तथा तमाम जरूरतमंदों को सहायता भी मिल सकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे