अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर। ऐसे में जहां लोगों को भरोसा था कि योगी सरकार में उन्हें भ्रष्टाचार, अपराध से मुक्ति मिलेगी। लेकिन जिले का हाल बद से बत्तर होता जा रहा है। एक तरफ योगी सरकार भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जो को खाली करा रही है वहीं बलरामपुर में एक पूर्व विधायक पर करोडो रुपये की सरकारी जमीनो को कब्जाने का आरोप लगा है। उतरौला से सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर आरोप है कि उन्होने अपने 10 वर्ष के विधायक कार्यकाल में स्कूल, कब्रिस्तान, खलिहान, तालाब और पीडब्लूडी की जमीनो पर अवैध कब्जा करके वहाँ अपना पेट्रोलपम्प, निजी कालेज और निजी अस्पताल बनवा लिया। यही नही सादुल्लानगर थाने की जमीन के अभिलेखो में हेराफेरी कर उसको अपने कब्जे में करने का आरोप लगा है। डीएम को दिये गये शिकायतीपत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि सादुल्लानगर कस्बे में कुल 23 एकड जमीन ग्राम समाज के खाते में दर्ज है जिसमें से 14 एकड जमीन पर पूर्व विधायक का कब्जा है। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी से इस पूरे मामले पर दूरभास पर सम्पर्क की गयी तो उन्होने पूरे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जो लोग शिकायत किए हैं वह खुद दागी हैं और उनके ऊपर विभिन्न प्रकार के मुकदमे चल रहे हैं । राजनीतिक विद्वेष के कारण मुझे बदनाम करने की एक साजिश मात्र है । उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस पूरे मामले पर न्यायालय मैं जा रहा हूं और मानहानि का मुकदमा करूंगा मैंने किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर रखा है । बहरहाल शिकायत की गम्भीरता को देखते हुये डीएम ने एडीएम न्यायिक को पूरे मामले की जाँच सॉफ्टवेयर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब किया है।
बोले अधिकारी........
पूर्व विधायक पर लगाए गए आरोप गंभीर हैै। पूरे मांमले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच अधिकारी एडीएम रामानुज सिंह को बनाया गया है। हमारी यही कोशिश है कि 15 दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी। - कृष्णा करूणेश, जिलाधिकारी बलरामपुर


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ