Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार जिलों में आतंक का पर्याय बने दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिये गये।ग्राम सुनबा स्थित कामाख्या देवी मंदिर के पीछे स्थित जंगल में रविवार को असलहाधारी बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मिली इस पर प्रभारी निरीक्षक मवई मिथलेश श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मंदिर के पीछे स्थित जंगल पहुंचे तथा बदमाशों को खोजना शुरू किया खोजते हुए पुलिस टीम जंगल के अन्दर जब पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया।प्रभारी निरीक्षक मिथलेश श्रीवास्तव ने अपने साथ चल रहे पुलिस के जवानों के साथ बदमाशों को ललकारा इस पर बदमाश भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस वालों ने घेराबंदी करके दो बदमाशों को पकड़ लिया।पकड़ा गया बदमाश नदीम पुत्र नसीम अमेठी जनपद के थाना शुकुलबाजार के  ग्राम मदरहा तथा गयादीन पुत्र राजबहादुर अमेठी जनपद के थाना शुकुलबाजार के ग्राम मखदूमपुर का रहने वाला है।पकड़ा गया बदमाश नदीम के पास से एक तमंचा एक खाली कारतूस तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जबकि दूसरे बदमाश गयादीन के पास एक अवैध चाक़ू बरामद हुआ।गयादीन को धारा 307 तथा नदीम को धारा 3/25,4/25,307 सहित विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नदीम हिस्ट्रीशीटर अपराधी है इसके विरुद्ध अमेठी सुलतानपुर,बाराबंकी ,तथा फैजाबाद जिले के विभिन्न थानों में चोरी डकैती लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस को नदीम की काफी दिनों से तलाश थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे