Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में 4 लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज


डॉ ओपी भारती 
गोंडा: वजीरगंज क्षेत्र के बंधवा स्थित निजी गोदाम में कालाबाजारी के लिए रखे खाद्यान्न की बोरियों को गिनने के बाद देर रात 4 लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर  लिया गया। गोदाम को सील कर सुरक्षा हेतु 3 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

     पूर्ति निरीक्षक महेश प्रसाद द्वारा दर्ज कराए गए मामले के अनुसार उच्चाधिकारियों की छापेमारी में सरकारीआपूर्ति का खाद्यान्न 2663 बोरी चावल , 7959 बोरी गेहूं तथा 5603 खाली बोरी मौके पर बरामद हुई। गोदाम परिसर में एक ट्रक पर लदा गेंहू, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, बोरा सिलने की दो मशीन , एक जनरेटर, एक इस्टेंसिल पीसी, गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति करमा का सांचा भी मौके पर मिला। मौके से बरामद सभी सामानों के साथ गोदाम के द्वार को सील कर दिया गया तथा सुरक्षा के लिए 3 पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। इस घटना में  शिवम सिंह,व  पवन सिंह, निवासी बंधवा, धर्म प्रकाश निवासी रानीबाजार थाना कोतवाली नगर तथा सुहेल अहमद निवासी खोरहंसा थाना कोतवाली देहात को नामजद करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय, एसडीएम सौरभ भट्ट, तहसीलदार श्याम कुमार की संयुक्त छापेमारी में बड़े पैमाने पर सरकारी खाद्यान्न की बरामदगी हुई थी जिसकी गिनती देर रात तक हुई। यद्यपि शुरुवाती अनुमान से बोरों की संख्या कम निकली। मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच इ वो डब्लू   को स्थानांतरित कर दी जाएगी।  
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे