डॉ ओपी भारती
गोण्डा:- वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक बीती रात बदनेती से घर में घुस गया और बाहर निकलने का मौका नही पाया है। सुबह जब वह घर से जाने लगा तो गांव वालों ने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए दौड़ा कर पकड़ लिया। आरोप है कि उसको पेड़ में बांध कर पिटाई भी की गयी। जिसकी सूचना डायल 100 को दी गई। पुलिस आरोपी को लेकर थाने लेकल चली आयी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी से पूंछताछ की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ