डॉ ओपी भारती
गोंडा :-वजीरगंज क्षेत्र के पूरेडाढू के उमादत्त पुरवा में हो रहे शिवमहापुराण कथा व मृतसंजीवनी अनुष्ठान के नवम दिवस में पार्थिव पूजन व आनार के रस के द्वारा रुद्राविषेक एवं 2100 सो कमल पुष्पों से भोलेनाथ का श्रृंगार किया। आचार्य कौशल किशोर जी व आचार्य अमरेश तिवारी जी व उनके उप आचार्यों द्वारा अनुष्ठान सम्पन कराया । कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए नारद एवं कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा भोलेनाथ अपने भक्तों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते है। अधिमास भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का महीना है। आचार्य ने कहा कि मन क्रम वचन से समर्पित होकर शंकर जी की शरण में जाने से कल्याण निश्चित है।भगवान शिव आरोग्यता सुख शान्ति संमृद्धि प्रदान करते है जो भी अभीष्ट कामना होती है वो भगवान शिव की कृपा से पूरी होती है। इस अवसर पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन ओम प्रकाश दुबे ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ