सुनील उपाध्याय
बस्ती :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला संयोजक शिवांशु मिश्र, विनय यादव के नेतृत्व में जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों से विधानसभा संयोजकों के संयोजन में मोटरसाईकिल रैली निकाली गई। रैली के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता नेता सरकार के उपलब्धियों से जुडे नारे लगा रहे थे।
सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी और जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में पुराना डाकखाना चौराहे से निकली रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कचहरी चौराहा, कम्पनीबाग, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहे रोडवेज होकर भाजपा कार्यालय पहुंची। जिला प्रवासी सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ प्रगति कर रहा है।
यह जानकारी देते हुये शिवांशु मिश्र ने बताया कि बस्ती सदर में नागेन्द्र बहादुर सिंह, कप्तानगंज में वरूण पाण्डेय, महादेवा -अमित गुप्ता, हर्रैया में सुनील राव और रूधौली में शिव सहाय चौधरी जिला पंचायत सदस्य के संयोजन में रैलिया निकालकर लोगों को केन्द्र सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनपद स्तर पर भाजयुमो द्वारा निकाली गई रैली में प्रमोद पाण्डेय, जगदीश प्रसाद शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, प्रदीप सिंह, बब्लू यादव, अभिषेक कुमार, योगेश सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, शिव प्रकाश सिंह, आशुतोष यदुवंश, हरिश्चन्द्र यादव, अनिल पाण्डेय, अंकित सिंह, ऋषभ श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव चंदन, प्रवीण चौधरी के साथ ही भाजयुमों के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और युवा शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ