Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्पीड़न, अवैध वसूली के विरोध में आटो चालकों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति द्वारा सोमवार को मण्डलायुक्त कार्यालय के समक्ष नगर पालिका द्वारा आटो चालकों से मनमानी वसलूी, उत्पीड़न के विरोध में धरना देकर प्रषासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। 
धरने को सम्बोधित करते हुये समिति के अध्यक्ष रमेष कुमार सिंह ने कहा कि  अनेक उच्च षिक्षित युवा मजबूरीबष आटो रिक्षा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं किन्तु उन्हें कदम-कदम पर शोषण का शिकार होना पड़ता है। कभी आर.टी.ओ., कभी पुलिस कर्मियों द्वारा अवैधानिक उगाही आम बात है। नगर पालिका द्वारा नियम विरूद्ध ढंग से आटो रिक्शा चालकों से मनमानी वसूली करायी जा रही है। इसके अनेकों प्रमाण हैं और लम्बी जांच चली। अवैध वसूली के चलते नगर पालिका के ठेकेदारों ने अकूत सम्पदा अर्जित किया और आटो चालक ठगे जाते रहे।
समिति केे उपाध्यक्ष मो. हारून ने मांग किया कि कागजों पर चल रहे आटो रिक्शा स्टैण्डों को सुविधा सम्पन्न बनाकर उसी स्थान पर नियमानुसार नगर पालिका वैध पर्ची देकर वसूली करें और आटो चालकों का उत्पीड़न न किया जाय। चेतावनी दिया कि ठेकेदार के गुर्गो ने यदि किसी आटो चालक को मारा पीटा तो  आटो चालक नगर पालिका का घेराव करने को मजबूर होंगे। 
धरने में वकील अहमद, अशोक तिवारी, रविन्द्र प्रताप शुक्ल, वृजेश शुक्ल, मो. मोईच, तुलसीराम चौधरी, मो. जमील, अविनाश, लालमन, काली प्रसाद, दुर्गा सिंह, नीरज कुमार, राजन गुप्ता, गोलू, कन्हैयालाल गुप्ता, अजीजुर्रहमान, संजय मिश्र, विनय कुमार, विनोद कुमार, सोनू कुमार आदि आटो चालक शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे