मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! शहर के जीजीआईसी के पास वाटर एटीएम में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव देखे जाने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित वाटर एटीएम पर मंगलवार सुबह लोग पानी लेने पहुंचे तो देखा पीछे की ओर एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त चेतन गौड़ (25) पुत्र राज कुमार गौड़ के रूप में हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि युवक वाटर एटीएम का सिक्का चोरी करने के लिए अंदर घुसा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। वही सूचना पर पहुचे परिजनों ने भी एटीएम के पीछे जाने के बारे में अनभिज्ञता जताई वही घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ