Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत ,परिजनों में कोहराम


मनीष ओझा 
प्रतापगढ़ ! मार्निंगवाक पर निकले अधिवक्ता की  अज्ञात वाहन  से हुए  टक्कर में मौत हो गई !  इससे आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया ! सूचना पर पहुंची पुलिस ने  लोगों को व परिजनों को  समझाकर शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ! जानकारी के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के नौहरहुसैनपुर गांव निवासी सुभाष सिंह (52) ने रखहा बाजार में घर बनवा रखा था व पेशे से अधिवक्ता थे मंगलवार भोर साढ़े चार बजे मार्निंगवॉक पर निकले। रखहा बाजार के करीब पुल पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुभाष सड़क पर ही गिर गए।  घटना के समय करीब ही मौजूद बाजार के दो युवकों ने परिजनों को खबर दी। इस पर परिजनों के साथ बाजार के लोग भी पहुंच गए। 108 एंबुलेंस व पुलिस को फोन करने के बाद भी आधे घंटे तक कोई नहीं पहुंचा तो लोग हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक कार का शीशा तोड़ दिया गया। बाद में एसओ कंधई एसपाल सिंह पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया वही अधिवक्ता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया व सभी का रो-रोकर बुरा हाल था अधिवक्ता की मौत की खबर पाकर अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ पड़ी व न्यायिक कार्य से विरत रहे ! अधिवक्ता साथी की दुर्घटना में हुई मौत की खबर पर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें साथी की मृत्यु पर गाड़ी शोक संवेदना जताई गई इसके पूर्व लोकसभा का एक प्रस्ताव जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी को सौंप कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया ! शोक सभा में  अध्यक्ष लीलाधर दूबे महामंत्री शेष बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह उपाध्यक्ष विद्या सागर शुक्ला बृजेंद्र उपाध्याय अवनीश पाण्डेय लल्लन श्रीमती विभा पाण्डेय प्रकाशन मंत्री अत्रि कुमार पाण्डेय प्रशासन मंत्री अनूप कुमार शुक्ल पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार पाण्डेय अलख कुमार पाण्डेय विनोद कुमार मिश्र अरूण कुमार पाण्डेय परमानन्द पाण्डेय अनिल तिवारी दीपक मिश्रा दीपू राम अवध मिश्रा अंजनी कुमार सिंह बाबा महेन्द्र कुमार मिश्र तिउठा जितेंद्र पुष्पाकर मनीष सिंह अजय सिंह राजू सुधाकर सिंह रामानुज मिश्रा मुकेश ओझा आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे