शिवेश सिंह
प्रतापगढ़ ! केसरिया हिंदुस्तान निर्माण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजिका साध्वी वृंदा मयूरी ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिले के युवा समाजसेवी धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया ! केसरिया हिंदुस्तान निर्माण संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जब समर्थकों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने श्री सिंह को फोन पर ही बधाइयां देना शुरू कर दिया ! उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद गृह जनपद वापस लौटे युवा समाजसेवी लल्लू सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश के युवाओं को केसरिया हिंदुस्तान संगठन से जुड़ने का आहवान करते हुए कहा कि साध्वी वृंदा मयूरी के बताए हुए मार्ग पर चलकर उत्तर प्रदेश के हिंदुओं को एकत्रित करने का कार्य करेंगे और प्रदेश के समस्त जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे ! उन्होंने कहा कि गौरक्षा का प्रमुख रूप से कार्य किया जाएगा इस दौरान प्रमुख रुप से प्रदेश संगठन मंत्री संजय मिश्रा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गौरव राजीव त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष सांडवा चंडिका अभय सिंह पिंटू सिंह परमेंद्र सिंह प्रदीप शर्मा सुशील शर्मा आदि लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ