रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में चलाये जारहे अबैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान में बडा खुलासा हुआ है।अपमिश्रित(जहरीली)शराब की तस्करी कर रहे गैर जनपद व जिले के लोगो को मोटरसाइकिल समेत लगभग 100लीटर के साथ दो लोग गिरप्तार किये गये।
बताते चले की जनपद गोण्डा में नाजायज शराब के बिक्रेता व तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को दिया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में दिनांक 29/05/2018 को संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा मय हमराही टीम के मुखबिर की सूचना के आधार पर समय शांय 07.30 बजे दुर्जनपुर घाट पुल के पास अपमिश्रित शराब की तस्करी करके लाते समय 2 व्यक्तियों को मय मोटर साइकिल के गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब की बरामदगी की गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना तरबगंज पर मु0अ0स0 162/18 धारा 272/273 भादवि व 60 आब0अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभि0 गणों को न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरप्तार अभियुक्त विनोद निषाद पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम जैतपुर माझा थाना नवाबंगज जनपद गोण्डा।व नरेन्द पासी पुत्र जंगली निवासी ग्राम दौलतपुर थाना निघासन जनपद खीरी।के है।
बरामद माल
करीब 100 ली0 अपमिश्रित शराब ट्रक के ट्यूब में भरी हुयी
एक अदद मो0 सा0 अपाची आरटी आर
करीब 500 ग्राम नौसादर
करीब 1 कि0ग्राम यूरिया मिली है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
संजय कुमार दूबे प्र0नि0 थाना तरबगंज गोण्डा
एसआई संजीत कुमार सिंह
का0 रामकुमार सिंह
का0 अनिल कुमार
का0 विनोद यादव शामिल थे।
पूछने पर थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की अबैध शराब के खिलाफ चलाये जारहे अभियान को और धारदार बनाया जायेगा।अबैध शराब बिक्री व तस्करी करने वाले को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ