अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र मे खनन बिभाग व राजस्व बिभाग की मिली भगत से अबैध खनन थमने का नाम नही ले रहा है तालाब व खेत से मिट्टी न मिलने पर खनन माफिया अब नहर की पटरी को अपना निशाना बना रहे जिसकी शिकायत एसड़ीएम से लेकर जिला धिकारी से की गयी जिसके बाद भी खनन बंद नही हो सका
तहसील क्षेत्र के गोगावां निवासी ध्रुव चन्द यादव ने एसड़ीएम,लेकर जिलाधिकारी तक लगभग आधा दर्जन शिकायत कर कार्यवाही की मॉग की ध्रुव चन्द ने बताया कि हमारो बाग के बगल से चितईपुर मानईर निकली है मानइर की पटरी की गॉव निवासी लालू प्रसाद,व भवानी प्रसाद पुत्रगण राम लखन के द्वारा खनन कर बैखौफ होकर बाजारो मे हजार से 12 सौ रुपये प्रति ट्राली की दर से बिक्री करते है बिरोध करने पर धमकी देते हुए कहा कि हम अपनी अबैध कमाई का हिस्सा उच्चधिकारियों तक पहुचाते है तुम्हे जहा शिकायत करना हो जाकर कर आओ हमारा कुछ नही बिगाड़ सकते हो इस बाबत में एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि जानकारी नही है अगर शिकायत आई होगी तो जॉच के लिए कानून गो को दे दिया गया होगा रिपोट आते ही अगर दोषी है तो कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ