अमरजीत सिंह
फैजाबाद :राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अम्बेड़कर नगर जाते समय पहली बार जनपद आगमन पर नगर सीमा रुदौली मे बसपा नेताओ ने भेलसर चौराहे पर गर्म जोशी से स्वागत किया
बता दे कि बुधवार को राम अचल राजभर को पाट्री के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद अम्बेडकर नगर जाते समय पहली बार जनपद आगमन पर रुदौली बिधान सभा प्रभारी रुदौली गयाशंकर निषाद,व जिला पचायत सदस्य चन्द्रमानु पासवान के अगुवाई मे भेलसर चौराहे पर कार्यकर्ता ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने कहा कि प्रदेश मे जंगल राज कायम हो चुका है लूट हत्या बाल्तकार जैसी घटनाए अखबारों की सुर्खिया बन चुकी है साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओ के मान सम्मान मे कोई कमी नही आने देगे और आने वाले चुनाव मे बहन कु.मायावती को हाथो को मजबूत करने की अपील की इस अवसर पर बिधान सभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज,इशहार कुरैशी मो.आदिल राधेश्याम रावत,बाबादीन,रोशन लाल गौतम राजू पासवान सहित लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ