सुनील उपाध्याय
बस्ती :मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभाागार में मण्डल में गेहूॅ खरीद सत्र 2018-19 मंे गेहूूॅ की खरीद/भण्डारण की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जानकारी दी गयी कि मण्डल के बस्ती जनपद में 61700 मीट्रिक टन गेहूॅ की लक्षित खरीद के सापेक्ष 54118 मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद अब तक की जा चुकी है तथा 33042 मी0 टन गेहूॅ का सुरक्षित भण्डारण भी किया जा चुका है। इसी क्रम में जनपद संतकबीरनगर में प्राप्त लक्ष्य 41800 मी0 टन के सापेक्ष 36399 मी0 टन गेहूॅ की खरीद करते हुए 27506 मी0टन का सुरक्षित भण्डारण किया गया है। जनपद सिद्धार्थनगर में 67900 मी0टन के गेहूॅ खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 59189 मी0टन की खरीद की जा चुकी है तथा 28996 मी0 टन गेहूॅ का उचित भण्डारण सुनिश्चित कर दिया गया है। मण्डल में लक्ष्य के सापेक्ष गेहूॅ खरीद की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त श्री सिंह ने कहा कि शेष गेहूॅ का ससमय उचित भण्डारण का सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। जानकारी दी गयी कि मगहर कताई मिल एवं बस्ती चीनी मिल के गोदामों को भी भण्डारण हेतु उपयोग किया जायेगा। आयुक्त श्री सिंह ने गेहूूॅ खरीद एवं भण्डारण की व्यवस्था को चाक चैबन्द बनाये रखने एवं किसानों के भुगतान आदि की त्वरित कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी गण अपने-अपने स्तर पर भी संसाधनों की उपलब्धता आदि की समीक्षा करते रहे। जानकारी मिलने पर कि कुछ बड़े काश्तकारों द्वारा बिचैलियों की भूमिका गेहूॅ खरीद में सामने आ रही है इस पर आयुक्त श्री सिंह ने कड़ी नजर बनाये रखते हुए आवश्कयतानुसार ऐसे बिचैलिये के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का सख्त निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक श्री प्रकाश मिश्र, क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक श्री राजीव कुमार सिंह सहित तीनों जनपदों के गेहॅू खरीद/भण्डारण से सम्बन्धित समितियों/विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ