Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नेशनल हाईवे पर जाम लगाने को लेकर आधा दर्जन नामजद व साढ़े चार दर्जन पर केस दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के रानीगंज अजगरा बाजार मे बीती शुक्रवार की रात दुर्घटना मे अधेड़ की मौत को लेकर नेशनल हाईवे जाम करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने आधा दर्जन नामजद व चार दर्जन से अधिक बवालियों पर हाईवे जाम कर यातायात बाधित करने, सरकारी कामकाज मे बाधा, तोडफोड को लेकर बीती शुक्रवार की रात केस दर्ज किया है। कोतवाली के एसएसआई कृपाशंकर राय की तहरीर पर रानीगंज अजगरा बाजार के अंगद सिंह, पवन सिंह, रामसिंह, रामप्रताप, अंकित तथा मनोज सिंह व 45 अज्ञात आरोपियो के खिलाफ दर्ज मुकदमें मे बाजार मे अफरातफरी व दहशत का माहौल बनाने को लेकर सेवेन सीएल एक्ट की धारा मे भी बढ़ोत्तरी की है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात आठ बजे दुर्घटना मे बगल के गांव अमिलहा निवासी रामआसरे की मौके पर हुई मौत को लेकर आरोपियो ंने घंटो नेशनल हाईवे जाम कर रखा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह देर रात स्थिति पर काबू पाया। पुलिस द्वारा दर्ज कराये गये केस को लेकर बाजार मे शनिवार को हडकम्प का माहौल देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे