Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रंगदारी की धमकी के साथ प्रधान पर जानलेवा हमला


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मादीपुर के बैजलपुर निवासी गांव के प्रधान पर दो लाख रूपये की रंगदारी न देने को लेकर अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला कर चुटहिल कर दिया। पीडित प्रधान ने बुधवार को कोतवाली मे तहरीर देते हुए जानमाल की रक्षा की गुहार की है। मादीपुर ग्राम के प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने कोतवाली मे दी गई तहरीर मे कहा है कि पिछले एक सप्ताह से अज्ञात द्वारा फोन पर उसे दो लाख रूपये रंगदारी दिये जाने को लेकर लगातार धमकी दी जा रही है। बीती मंगलवार को रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाबूगंज बाजार से घर जा रहा था। इसी बीच पूरे नंदन गांव के समीप नहर की पुलिया पर अपाची एवं यमहा बाइक से सवार पांच छः अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक कर जबरिया रोकवा लिया। प्रधान इससे पहले कुछ समझ पाता कि बदमाशों द्वारा पिस्टल की बट से हमला शुरू कर दिया। चुटहिल प्रधान किसी तरह बदमाशों को धक्का देकर पुल के नीचे कूदकर जान बचाई। अंधेरा होने के कारण बदमाशों के द्वारा उसके ऊपर जानलेवा कई फायर भी किया गया किंतु पीड़ित बाल बाल बच गया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर जानमाल की रक्षा की पुलिस से फरियाद की है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे