Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधेड़ ने वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने लगाई छलांग,मौत


मिथलेश शुक्ला ऊर्फ नीतू पंडित
 बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के पूर्वी छोर पर हुई घटना
 घटना स्थल पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा


गोंडा :बभनान में रनथ्रु गुजर रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने छलांग लगाकर अधेड़ ने मौत को गले लगा लिया। यह नजारा देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। स्टेशन अधीक्षक बभनान के मेमो पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव के शिनाख्त के लिए हाथ पैर चलाया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। अन्ततः पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेज दिया।


गुरुवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस डाउन 8ः23 बजे बभनान से रनथ्रु गुजर रही थी। प्लेटफार्मनम्बर एक के पूर्वी छोर पर एक पैतालिस वर्षीय अधेड़ ट्रेन के सामने कूद गया। जिसमें शव बुरी तरह से क्षत्.विक्षत् हो गया। यह नजारा देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चालक ने गाड़ी खड़ी किया। लगभग दस मिनट के बाद ट्रेन गनतव्य की ओर रवाना हुई। अधेड़ हरे रंग की पैंट, सफेद शर्ट व गले में ताबीज पहने हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना था कि व्यक्ति अल्पसंख्यक समुदाय का था। इस बावत जीआरपी मनकापुर चैकी प्रभारी रमजान अली अंसारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे