Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के आदेश पर मनकापुर पुलिस में छेड़खानी सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज


गोंडा। गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है 16 मई की रात वह अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ छप्पर के घर मे सो रही थी रात बारह बजे गांव के ही रहने वाले फिरंगी वर्मा उसके घर मे घुस गए और गलत नियत से उसकी नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगे। मा-बेटी के विरोध करने फिरंगी ने मार पीट करने लगा। हल्ला गुहार सुनकर गांव वाले इकट्ठा होने लगे तब वह धमकी देते हुए भाग गया। सूचना पर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। पीड़ता का कहना है कि घटना के दूसरे दिन इस मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी और 24 मई को सीओ को भी तहरीर दी लेकिन कहीं से भी सुनवाई नही हुई। पीड़ता मजबूर होकर अपनी बेटी को लेकर 28 मई को पुलिस अधीक्षक के दरबार पहुंच कर आप बीती सुनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी फिरंगी वर्मा पुत्र हिरावन वर्मा निवासी अम्बरपुर गदामार के खिलाफ छेड़खानी, धमकी व पाक्सो एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे