अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के लगभग सभी हिस्सों में गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया है ।
बारिश के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक लगातार ओले गिरे जिसके कारण आम की फसलों को काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है । तेज हवाओं के साथ जिले में कई स्थानों पर पेड़ तथा बिजली के खंभे गिरने की खबर आ रही है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है जिसे तूफान थमने के बाद शुक्रवार की सुबह ठीक किया जा सकेगा।
वीडियो
वीडियो
आंधी इतना तेज था कि सामान दूर-दूर तक उड़कर बिखर गए और पानी की बौछार से घरों के अंदर पानी घुस गया । ओलों के गिरने से हो रही खड़खड़ाहट की आवाज खिड़कियों पर साफ सुनाई दे रही थी । फिलहाल कहीं से भी जानमाल के खतरे की कोई सूचना नहीं मिली है । जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया था । पूर्व से अलर्ट के कारण आंधी व बारिश शुरू होते ही लोग जगह जगह सुरक्षित स्थानों पर रुक गए और काफी देर तक सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल छाया रहा । बकौल जिला अधिकारी सभी एसडीएम को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने की हिदायत दे दी गई थी । काफी देर से लगातार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है तथा कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ