Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हत्या या आत्महत्या मे उलझी पुलिस


मोजीम खान 
सिंहपुर ,अमेठी।जनपद अमेठी मे बढ़ती घटनाओं को रोक पाने मे प्रशासन लाचार साबित हो रहा है।बढ़ती घटनाओं से लोगो मे डर बना हुआ है।ऐसा ही एक मामला थाना मोहनगंज क्षेत्र के पूरे राम सिंह मजरे मिर्जागढ़ का है।बताया जा रहा है कि पूरे राम सिंह मजरे मिर्जागढ़ निवासी मुंताज अली पुत्र रहमत अली की भांजी रिहाना बानो उम्र लगभग बीस वर्ष की लाश गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर उत्तर गाँव बल्ही थाना जगदीशपुर क्षेत्र के एक बाग मे आम के पेड़ की डाल से दुपट्टा के सहारे लटकती मिली।दो थानों की वाडर होने से पुलिस को घटना स्थल पर पहुचने मे घण्टों समय लग गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिहाना बानो के माँ बाप की मृत्यु बचपन मे हो गई है।रिहाना के माँ बाप के गुजरने के बाद मामा मुंताज ने उनकी परवरिश की।रिहाना अपने मामा के यहा ही रहती थी।उसकी शादी तीन साल पहले पूरे बबन निवासी मोहम्मद शारूख पुत्र मोबीन के साथ थाना कमरौली क्षेत्र से हुई थी।पति ने नौ माह पहले रिहाना को मारपीट कर और उसके चरित्रहीन की बात कहकर उसके मामा के यहा छोड़ गया था।तब से पति एक बार भी अपनी पत्नी को ले जाने नही आया।मृतक के मामा ने ससुराल भेजने के लिये महिला थाने की पुलिस का सहारा लिया।करीब एक सप्ताह पहले ही दोनो पक्षो को गौरीगंज महिला थाने मे बुलाकर समझाने बुझाने का प्रयास किया गया,लेकिन मामला शून्य रहा।और अगली तारीख 22जून नियत  की गई।मृतक ने अपने पति के पैर तक पकड़ लिये कि उसको अपने साथ लेकर चले लेकिन पति ने उसके बारे मे जरा सा भी नही सोचा।बताया जा रहा है कि बीते दिन बुधवार की रात्रि लगभग आठ बजे घर से शौच के लिये निकली थी।जब काफी समय गुजर जाने के बाद घर नही पहुँची तो घर के लोग तथा ग्रामीण आसपास खोज करना शुरू किया।लेकिन रात्रि मे कही कोई पता नही चल सका।जब सुबह लोग शौच और आम बीनने के लिये लोग गाँव से बाहर बाग मे गये तो देखा कि लड़की का शव आम की डाल से दुपट्टा के सहारे लटकी हुई है।उसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना के साथ साथ पुलिस को सूचना दी।मौत की खबर क्षेत्र मे आग की तरह फेल गई।देखने के लिये लोगो का तांता लगा रहा।मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।घटना की जानकारी होते ही सी ओ मुसाफिर खाना शूक्ष्म प्रकाश और तहसीलदार मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पी एम के लिये भेज दिया है।खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर थाने मे नही दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे