डॉ ओपी भारती
वजीरगंज,गोंडा। क्षेत्र के बंधवा में पकड़े गए सरकारी खाद्यान्न को जिले के फल मंडी गोदाम में स्थानांतरित करने के लिए 22 ट्रकों को लगाया गया है।तहसीलदार श्याम कुमार की देख रेख में पीसीएफ के कर्मचारी बोरों की गिनती कर ट्रक पर लाद कर भेजे गए। ट्रकों में 3 सौ से 4सौ बोरी की लदान प्रति ट्रक में की गयी। गत 28 मई को मुखबिर की सूचना पर उपजिलाधिकारी सौरभ भट्ट के नेतृत्व में छापेमारी में सरकारी आपूर्ति के खाद्यन्न की बरामदगी हुई थी जिसमें 2663 बोरी चावल, 79059 बोरी गेहूं तथा 5603 खाली बोरी की सहित दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे व अन्य सामान शामिल था। मौके पर एक ट्रक भी मिला था जिस पर गेंहू लादा जा रहा था। अधिकारियों ने बरामद सभी सामान व गोदाम सील कर दिया था। गुरुवार को पीसीएफ के अधिकारी कर्मचारियों ने पुनः गोदाम को खोल कर बोरों की गिनती करते हुए जिले की फलमंडी के गोदाम में स्थान्तरित किया गया। समाचार भेजे जाने तक ट्रकों पर लदान जारी थी।तहसीलदार श्याम कुमार ने बताया कि उक्त खाद्यान्न को जिले पर सुरक्षित रखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ