डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) क्षेत्र के महराजगंज में आवासीय पट्टे की जमीन पर निर्माण को लेकर पुलिस और निर्माणकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। पुलिस ने आरोपियों पर शांति भंग की आशंका के तहत कार्यवाई की है। महराजगंज कस्बे में आवासीय पत्ते की जमीन पर पट्टाधारक निर्माण कर रहे थे जिसको लेकर विवाद हो गया। सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गयी। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह के निर्देश पर डुमरियाडीह चौकी की पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने निर्माणकर्ताओं से निर्माण रोकने को कहा जिसको लेकर पुलिस से झड़प हो गयी। पुलिस ने मौके पर मिले जंग बहादुर सिंह, अरुण सिंह, कृष्ण कुमार सिंह पर शांति भंग की आशंका में करवाई की है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ