शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । कैराना व नूरपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नगर के अंबेडकर चौराहे पर सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।कैराना और नुरपुर के जनता के प्रतिआभार व्यक्त किया । इस दौरान वक्ताओ ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि झुठ, घमंड, किसान विरोधी विचारधारा की हार हुई है और प्यार, सद्भाव, भाईचारा संवैधानिक विचारधारा की जीत।।इस दौरान मुख्य रूप से सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शकील अहमद, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गौरव यादव, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण चतुर्वेदी, धर्मराज सिंह लल्लू, मो0इरफान , अभिषेक तिवारी, मुक्कू ओझा,आशुतोष पाण्डेय, वशिक खान, रमेश यादव, राम अचल वर्मा, विजय मिश्रा बाबी जिला उपाध्यक्ष बसपा, मुन्ना अनुज श्रीवास्तव, शाश्वत पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ