अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पास कराये जाने को लेकर हुई रणनीतिक चर्चा
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज तहसील परिसर मे गुरूवार को अधिवक्ताओं की सभा मे अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पास कराये जाने को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। सभा को संबोधित करते हुए ऑल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि अधिनियम को पास कराये जाने को लेकर एसोशिएसन द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन आगामी पांच जुलाई को जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजा जायेगा। उन्होनें प्रदेश सरकार पर अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन मे उदासीनता का आरोप लगाते हुये कहा कि युवा अधिवक्ताओं को मासिक पुस्तकालय भत्ता तथा बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन को यदि शीघ्र प्रभावी नहीं बनाया गया तो वकील प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरूआत करेगें। बैठक का संचालन महासचिव हरिशंकर द्विवेदी ने किया। इस मौके पर अजय सिंह, शैलेंद्र शुक्ल, शिवाकांत शुक्ल, राजेश तिवारी, मो. ईशा, रामकिंकर शुक्ल, अमरनाथ यादव, शिवप्रसाद यादव, रमेश पाण्डेय, राजीव तिवारी, शहजाद अंसारी, कुलभूषण शुक्ल, शिव नारायण शुक्ल, संजय सिंह, लालता प्रसाद पाण्डेय, मनोज शुक्ला, पारसनाथ सरोज, सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ