अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:पावर कारपोरेशन के अधिशाषी अभियंता डीके सोनकर ने शहर में विधुत चोरी और लाइन लास कम करने की शुरुवात पुराना बाजार और कोठी मोहल्ले से बुधवार को की।उपखंड रुदौली उपखंड सोहावल के सहायक अभियंता और अवर अभियंताओ की टीम में पुलिस बल भी शामिल रहा।चेकिंग की सुचना पर कई प्रतिष्ठानों और घरो में ताले लटक गए।हल्के विरोध के बीच जाच का कार्य शाम तक चला।अधिशाषी अभियन्ता डी के सोनकर ने बताया की मुख्य सचिव ऊर्जा उ प्र के निर्देश पर विद्युत चोरी रोकने एवं लाइन लॉस को कम करने की जाच की जा रही है।उप खण्ड रुदौली और सोहावल में सघन जाच कराई जायेगी।बताया कि पुलिस बल के साथ मॉस रेड अभियान के अंतर्गत रुदौली टाउन में सभी प्रकार के सयोजनो की चेकिंग की गई।रुदौली के पुराना बाजार(कोठी) मोहल्ले में चेकिंग हुई।एसडीओ आर के सिंह ने बताया कि चेकिंग में पांच विद्युत कनेक्शन में अनिमितता पाई गई,जिनके खिलाफ मुकदमा क़ायम किया गया।कई लोगो का लोड भी ज्यादा मिला।उक्त अभियान में अधिशाषी अभियंता डी के सोनकर, उपखंड अधिकारी रुदौली आर के सिंह,सहायक अभियंता एस पी सिंह सहित अवर अभियंता विकास पाल व विकास आर्या व पुलिस बल मौजूद रहा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ