Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मवई में नाबालिग बालक के साथ कुकर्म


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद: मवई थाना क्षेत्र के उमापुर में बुधवार की शाम 8 वर्षीय बालक से कुछ खिलाने के बहाने झाड़ी में ले जाकर कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है।घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही हैं लेकिन पुलिस को डायल 100 पर घटना की जानकारी रात में नौ बजे दी गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाया बुझाया और आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लाई।आरोपी की उम्र भी 13 या 14 साल के आसपास बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।साथ ही तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।बालक की आपबीती के मुताबिक शाम को वह दरवाजे पर खड़ा था तभी गांव के ही शारुक खा पुत्र हारून वहां आए और उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एक झाड़ी में ले गए और दुष्कर्म किया जब काफी देर तक बालक की खोजबीन कर रहे परिजनों ने उसको ऐसी हालत में देखा तो सहम गए।पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की जाने लगी लेकिन बात नही बनी तो देर रात सूचना डायल 100 पर दी गई।कुछ देर में पीआरवी के अलावा प्रभारी निरीक्षक नीरज राय के अलावा सीओ रुदौली अमर सिंह भी मौके पर पहुच गए।आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। एसओ मवई नीरज राय ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 377 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे