अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद;कोतवाली रुदौली के अंतर्गत छेड़छाड़ की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।एक बार फिर छेड़छाड़ की घटना सामने आई है यहाँ एक गाव में सब्जी बेचने निकली दो बच्चियो को टीबी देखने के बहाने घर में बुला कर छेड़छाड़ करने के आरोपी के विरुद्ध बीती रात मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल जय वीर सिंह ने बताया की कोतवाली के ललुआपुर गाव में बुधवार की शाम 7 वर्षीय और 9 वर्षीय बालिकाए मूली बेच रही थी।गाव के वेद प्रकाश पाण्डेय ने टीवी देखने के बहाने बुलाकर बच्चीयों से छेड़ छाड़ शुरू कर दी। बच्चीयों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुचे। इस वीच वेद प्रकाश भाग निकला।कोतवाल ने बताया की परिजन की तहरीर पर धारा 3(2)5 क एससी एसटी व् पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ