Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश की राजनीति के लिए नूरपुर व कैराना के नतीजे एक बड़ा संदेश :अखिलेश



शिवेश शुक्ला 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा उपचुनाव और नूरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को कड़ी हार का सामना करना पड़ा । यहां पर दोनों ही सीटों पर विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल कर ली है। नतीजों के आने के बाद ही समाजवादी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय के सभागार में पत्रकारो से मुखातिब होते हुए  सभी किसानो और जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसानों, गरीबों व पिछड़ों की जीत है। ये सामाजिक सदभाव व सामाजिक न्याय की जीत है । चौधरी चरण सिंह की नीतियों की जीत है।बीजेपी की नीति दूसरी थी, लेकिन जनता ने सही जवाब दिया । जब हम विकास की बात करते थे, तो वो सामाजिक बात करते थे। समाजवादी लोगों ने अब उन्हीं से सीख कर दलितों, किसानों के मुद्दे उठाए हैं। कैराना लोकसभा सीट पर रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन और नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार नईम उल हसन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी के बावजूद भी लोगों ने घंटों लाइन में लगकर मतदान किया, मैं तमाम लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होने  कहा की बीजेपी की कोशिश थी कि मुद्दों को बदल दिया जाए, लेकिन लोगों ने जनता को धोखे देने का जवाब दिया है। यहां के नतीजे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा संदेश है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ईवीएम पर जो राय पहले थी वो राय आज भी है। गन्ना किसानों के मुद्दे पर सरकार के लोगों ने किसानों के मुद्दे पर धोखा दिया है, गन्ना की बेल्ट वाले किसानों को बीजेपी ने धोखा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे