मिथलेश शुक्ला ऊर्फ नीतू पंडित
गोंडा :छपिया थाना क्षेत्र के मछमरवा गांव के पास नहर के पुल के नीचे एक 28 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। मौके पर मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज सिंह पहुँच कर जांच पड़ताल में जुटे।लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है। सबके सर पर चोट के निशान भी पाए गए। थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया सूचना मिली है मौके पर स्थानीय चौकी प्रभारी मौजूद हैं। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी व तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ