अमरजीत सिंह
फैजाबाद:कोतवाली रूदौली क्षेत्र मे युवती व महिलाओ से छेड़छाड़ व बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है ऐसे मामले में पुलिस जल्दी मुकदमा लिखना उचित नही समझती है ताजा मामला मोहल्ला नयागंज का है जहा पर एक युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप सिपाह भट्ट मजरे सराय मुगल गॉव के एक युवक पर लगा है
कोतवाली रूदौली नयागंज के एक आदमी ने कोतवाली रूदौली में तहरीर देकर पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप अभय शुक्ला पुत्र विजय शंकर निवासी सिपाह भट्ट मजरे सराय मुगल पर लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मॉग की है कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 187/18 में धारा 363/366 आई पी सी के मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है जिसकी जांच उपनिरीक्षक सुजीत मौर्या को सौपी गयी है जबकि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पक्षपात कर रही है जिसकी नजीर है कि पुलिस घटना के 28 दिन बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ