अमरजीत सिंह
फैजाबाद :हरी भरी लहल हाती फसलों पर डाका किसानों की बड़ी समस्या बनी हूई है जिसका समाधान न तो वन विभाग के अधिकारियों को तलाश करने की चिंता हैं और न ही किसी जन प्रतिनिधि को इसकी फिक्र छुट्टा जानवरों व नील गायों के उत्पात ने गन्ना व अन्य फसलों का सफाया कर किसानों की कमर तोड़ दी है किसानों की बढ़ती चिंताए
क्षेत्रीय किसान ईश्वर लाल वर्मा, अनिल वर्मा, अख्तर खां,जगजीवन मिश्र,इमरान अहमद सिद्दीकी, बृजराज सिंह आदि ने बताया कि छुट्टा जानवरों के अलावा नीलगायों की संख्या में लगातारा इज़ाफा होने से किसानों का संकट गहराता जा रहा है किसान खेतों में रखवाली करने को विवश हैं उसके बावजूद फसल सुरक्षित नहीं है दलहनी फसलों अर हर, मटर,चना,मसूर आदि का सफाया होने से किसानों की नींद पहले से उड़ी हुई हैं यहीं कारण है कि किसानों का दलहनी फसलों की खेती करने के बजाय दाल खरीद कर लाना सस्ता पड़ रहा है शुजागंज क्षेत्र में इस समय नीलगायों की संख्या मे काफी तेजी से इजाफा हुआ है जिससे किसान परेशान हैं
बोले वन क्षेत्राधिकारी
राजेश कुमार कुशवहा वन क्षेत्राधिकारी रूदौली ने कहा कि
'शुटिंग परमिट जारी करने के लिए बीडीओ को भी अधिकार दिया गया है यदि इसे जारी कर अभियान चलाया जाए तो इनकी बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाया जा सकता है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ