Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कमीशन खोरी को भेट चढ़ चुका है गरीबों का शौचालय


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :स्वच्छ भारत मिशन के तहत गॉव में बनने वाले गरीबों का शौचालय कमीशन खोरी को भेट चढ़ चुका है कमीशन खोरी व ठेकेदारी प्रथा ने ग्राम प्रधानों को इस तरह से अंधा कर शौचालय में लगने वाले दरवाजे को उलटा बैठा दिया है यहा पर मानक को तॉख पर रख कर शौचालय का निर्माण कराया रहा है
         रुदौली तहसील क्षेत्र से जुड़े 97 ग्राम सभाओ में शौचालय निर्माण का कार्य जोरो पर है यहा पर शासन द्वारा मिलने वाली 12 हजार की प्रोत्साहन राशि में जमकर बंदर बाट का खुल्ला खेल जारी है सूत्र बताते है कि ग्राम सभा मे बनने वाले शौचालय को ग्राम प्रधान के द्वारा ठेका देकर बनवाया जा रहा है ठेकेदार अपने बचत के चक्कर में बिना नींव के जमीन से ही शौचालय की दीवाल खड़ी की जा रही है जो कभी भी गिर सकती है दर्जनों गॉवों की ग्रामीणों ने  शिकायत तहसील दिवस से लेकर ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर की लेकिन जॉच अधिकारी कमाई के चक्कर म़े शासन को झूठी रिपोट देने से नही चूक रहे है जिसका खाम्यिाजां ग्रामीणों को जान देकर भुकतना पड़ सकता 
       इस बाबत मे जब जिम्मेदार अधिकारियों से दूरभाष पर जानकारी करना चाहा तो टाल मटोल करते हुए कहा कि जॉच की जा रही है जहा पर शौचालय गड़बड़ है उन्हे पुनः बनवाने के लिए ग्राम प्रघानो को निर्दशित किया जा चुका है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे