सुनील उपाध्याय
बस्ती:लाखों की लागत से ग्राम पंचायत में बने सूखे पड़े आदर्श जलाशय जब सरकार व अधिकारियों की उपेक्षा के शिकार हुए तब ग्रामीणों ने उस तालाब की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया।
मामला कुदरहा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुअरहा का है जहाँ युवा समाज सेवी रवि कुमार पाण्डेय के प्रयास पर गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से चन्दा एकत्रित कर आदर्श जलाशय में पानी भरने का कार्य किया।
सुअरहा निवासी रवि पाण्डेय ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते सुअरहा गांव के तालाब में एक बूद पानी नहीं था जिससे वेजुबान पशु पक्षियों के लिए जल संकट पैदा हो गया था। अधिकारीयों की उपेक्षा के चलते जब ग्रामीणों को बेजुबान पशु पक्षियों के समक्ष उत्पन्न जल का संकट देखा नहीं गया तो खुद ग्रामीणों ने उनका सहारा बनने क कार्य किया।
जलाशय में पानी भरवाने के लिए प्रमुख रूप से अद्या, पारस, सुरेन्दर, रमापति, यमुना, रमेश पाण्डेय, अवनीश, संजय, नागेन्दर, अंकुर सहित अधिकांस लोगों ने सामूहिक रूप से सहयोग किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ