गोंडा। गुरुवार को कप्तान के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक युवती पर जानलेवा हमला व आर्म एक्ट के तहत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बरगाह जोत के रहने राघवराम की बेटी कुमारी सुमन ने पुलिस को दिए तहरीर कहा है कि मामूली विवाद को लेकर 29 मई को गांव के ही रहने वाले गोरखनाथ व उनके बेटे मनोज कुमार ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और अपनी निजी बंदूक की बट से मार कर गंभीर घायल कर दिया। गांव वाले जब बचाने के लिए दौड़े तो विपक्षी लोग बंदूक से फायर करते हए भाग गए। सुमन के मुताविक उसको सीएचसी मनकापुर में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी की थी। पीड़ता का आरोप है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन प्रथम सूचना रिपोर्ट नही दर्ज किया गया और न ही डॉक्टरी हेतु मुसन्ना दिया गया। मजबूर होकर पीड़िता ने जब पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया तब गुरुवार को कप्तान के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गोरखनाथ पुत्र छत्रपाल व उसके बेटे मनोज कुमार के खिलाफ जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ