मनीष ओझा
प्रतापगढ । जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद अधिक खून स्राव से महिला की मौत हो गई महिला की मौत के बाद डॉक्टरों के हाथ पांव फूल गए और वह अस्पताल छोड़कर गायब हो गयी परिजनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। जानकारी के अनुसार जिले के कन्हई थाना क्षेत्र जोलहापुर गांव निवासी दिनेश कोरी की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा के बाद गुरुवार देर रात जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था । शुक्रवार दोपहर नॉर्मल डिलीवरी के बाद पूजा को एक पुत्री पैदा हुई जिसे डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कराया डिलीवरी के बाद पूजा की स्थिति अधिक रक्तस्राव होने के कारण खराब होने लगी । परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण पूजा की मौत हो गई परिजनों का कहना था कि महिला डॉक्टर की लापरवाही व अनावश्यक इंजेक्शन देने की वजह से पूजा की मौत हो गई । जिसकी तहरीर भी परिजनों ने नगर कोतवाल को देते हुए कार्यवाही करने की मांग की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ