मनीष ओझा
प्रतापगढ । लालगंज की ग्राम पंचायत गोड़वा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान संतोष पाठक की बाग में किया गया। पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निशुल्क विधिक सहायता योजना के प्रावधानों एवं सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी सभी स्रोतों से सालाना आय 1 लाख से कम है उन्हें भी अब न्याय के लिए दर दर भटकना नहीं पड़ेगा ।एचआईवी एड्स संक्रमित व्यक्ति को भी मुफ्त में न्याय देने का प्रावधान है ,उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं उसे प्राप्त करने का तरीका बताया । संपूर्ण समाधान तहसील दिवस एवं संपूर्ण समाधान थाना दिवस पर जाकर अपनी फरियाद दर्ज कराने का मशवरा दिया ।डॉक्टर वेद व्यास ने सामाजिक सुरक्षा एवं छोटे-मोटे विवाद को आपस में मिल बैठकर सुलझा कर भाईचारा कायम रखने की अपील की ।शिविर में 32 लोगों ने सरकारी योजना से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर संतोष पाठक फूलचंद वर्मा बीनू शर्मा विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ