Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ का बाग मे लटकता मिला शव



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के अगई गांव मे शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला। गांव के रामचरन के पुत्र रामपियारे वर्मा (49) का शव सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने गावं के एक बाग मे पौध की डाल पर रस्सी से गले मे पड़े फंदे से झूलता देख आवाक रह गये। ग्रामीणों के शोरगुल पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव को देखकर विलाप करने लगे। परिजनों के मुताबिक मृतक बीती गुरूवार की रात खाना खाकर घर मे सो गया था। सुबह उसकी मौत की जानकारी होने पर परिजन भी आवाक रह गये। गांव मे दबीजुबान से मौत को लेकर आत्महत्या तथा हत्या की चर्चा तेजी से देखी सुनी गयी। कुछ लोग मृतक की मौत के पीछे उसकी आर्थिक तंगी का भी आकलन करते देखे गये। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है पीएम रिर्पोट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे