शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रैठे हुलासगढ़ मे महिला को घर मे घुसकर मारने पीटने को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के परमेश्वर पाल की पत्नी सुलोचना पाल ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती इक्तीस मई रात करीब दस बजे गांव के ही भागवत प्रसाद, जगेशर तथा जगेशर की पत्नी एकराय होकर रंजिशन लाठी डंडे से लैस उसके घर मे घुस आये और गालीगलौज करते हुये उसे मारने पीटने लगे। पीड़िता ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बेरन के विवाद को लेकर आरोपियों ने उसे मारापीटा तथा जब वह जान बचाने के लिये घर मे घुस गई तो तीनों आरोपियों ने जबरिया घर मे घुसकर उसे लाठी डंडे से पीटकर चुटहिल कर दिया। आरोपियों ने कहीं शिकायत करने पर जानलेवा धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर भागवत प्रसाद समेत चार आरोपियों के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट किये जाने तथा जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ