निकली भव्य शोभा यात्रा कलश यात्रा
गोंडा:-मसकनवा कस्बे के पटखौली में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एंव श्री मद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ शोभा यात्रा कलश यात्रा के साथ किया गया। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडफ से निकली मुख्य यजमान दीनानाथ पाण्डेय और दिवाकर पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। कलश यात्रा पटखौली, प्रेमधन इंटर कॉलेज, पी एच सी, खांले गांव, मसकनवा चौराहा, गायत्री शक्ति पीठ, बभनान रोड़, सम्मय माई स्थान पर पहुंची।
जगह जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पीले परिधान में युवतियों और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। मांगलिक और धार्मिक गीतों और जयकारों से पूरा शोभायात्रा भक्ति मय हो गया।भक्तों में काफी उत्साह रहा। पुन: शोभायात्रा यज्ञ मंडफ में पहुँची।पृथ्वी पूजन, देव पूजन और कलश पूजन कराया गया। कथा व्यास पीठाधीश्वर पं जवाहर मिश्र शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।खराब हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए यज्ञ बहुत जरूरी है। जगन्नाथ त्रिपाठी, दीपक, सूर्य केश, इन्द्रकेश, रमेश, सज्जन, रोहित, अम्बुज तिवारी, मनीष, शिवम, शुभम, कुलदीप, बृजेश, संतोष कुमार, विजय सेन गुप्त, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ