Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के कार्यकारणी का हुआ गठन



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की एक बैठक कटरा मेदनीगंज शीतला माता मंदिर पर संपन्न हुई । बैठक में जिला अध्यक्ष बबीता सिंह ने प्रांतीय अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य के निर्देश पर कार्यकारिणी का गठन किया । इसमें सर्वसम्मति से प्रेम शंकर पांडे जिला संरक्षक बनाए गए इसके अलावा उषा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीलिमा सिंह जिला महामंत्री, नीतू श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, उषा जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, सुशील शुक्ला कोषाध्यक्ष, नीलम शुक्ला संयुक्त मंत्री के साथ ही इंद्रावती सरोज, कुसुम शुक्ला, शैलकुमारी, स्मिता यादव, कुसुम मिश्रा संगठन मंत्री, सुषमा श्रीवास्तव  ऑडिटर, इंदू सिंह प्रचारमंत्री, आर सी त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए  कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इसमें निर्णय लिया गया दो माह के भीतर परियोजना स्तर पर इसका गठन किया जाएगा । इस मौके पर अर्चना शर्मा, मालती पांडे, प्रमिला, सुषमा,अनीता, संध्या, संगीता, कलावती, उषा पांडे, कल्पना आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे