Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जीनियस कर्मियों की हड़ताल 18 दिन बाद भी जारी




मांगे माने जाने तक हड़ताल पर अड़े संघ के नेता
अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित डाकघरों के कर्मचारी पिछले 14 मई से लगातार कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं । भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चलाए जा रहे कलमबंद हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे डाक विभाग के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं । लोगों को डाक कर्मियों की हड़ताल से समस्याएं भी उत्पन्न होने लगी हैं परंतु ग्रामीण डाक सेवक संघ अपनी मांग पर अड़ा हुआ है । इस आशय की जानकारी देते हुए मंडलीय सचिव पंडित रामानंद तिवारी ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण डाक सेवकों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है । संघ के केंद्रीय नेतृत्व के नेता सुगंधी मिश्रा व अन्य नेताओं के साथ कई बार वार्ता भी हुई और सरकार द्वारा मांगों को माने जाने का आश्वासन भी दिया गया परंतु बरसों बीत जाने के बाद भी मांगे मानी नहीं गई जिसके कारण बाध्य होकर जीडीएस कर्मियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा है । उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे मानी नहीं जाती तब तक किसी भी दशा में कार्य पर वापस हम लोग नहीं आएंगे । उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के डाक कर्मियों को विभाग के बराबर वेतन दिया जाए साथ ही वह सारी सुविधाएं दी जाएं जो मुख्य डाकघरों के कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं । आयोग के रिपोर्ट में भी यही बात कही गई है । समान कार्य समान वेतन सभी को दिया जाना चाहिए । कमलेश चंद्रा आयोग की रिपोर्ट में भी समान कार्य समान वेतन की सिफारिश की गई है । इसके अलावा रिपोर्ट में डाक विभाग के कर्मचारियों के समान सारी सुविधाएं व कार्य के घंटों का निर्धारण किया गया है । आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू करें और जब तक लागू नहीं करती तब तक निरंतर चलता रहेगा । 14 मई से निरंतर पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों पर कार्य पूर्णतया बंद है । जीडीएस कर्मी हड़ताल पर हैं और कोई भी कार्य नहीं हो रहा है । ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डाक कर्मी मुख्यालय के डाकघरों पर प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । आज बलरामपुर मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन डाक कर्मियों ने किया तथा रैली निकालकर पूरे नगर में अपनी मांगों के प्रति लोगों को अवगत कराया तथा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन  कर  अपनी मांगों से संबंधित  ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा । डाक कर्मियों ने मुख्य डाकघर से कलेक्ट्रेट तक रोड मार्च कर अपना विरोध भी दर्ज कराया । धरना प्रदर्शन के दौरान रवि प्रताप पांडे, मदन गोपाल, अजीउद्दीन, रामानंद सिंह, विजय प्रकाश, प्रेमचंद, वेद प्रकाश, गंगाराम  शिवकुमार, विपिन कुमार, तारा देवी, हुसैनी गुप्ता, रामचंद्र यादव, संजय गुप्ता व पारसनाथ सहित सैकड़ो डाककर्मी तथा संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे