शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की जांच में हुई थी मिट्टी खनन की पुष्टी,नही हुई कार्यवाही
अमरजीत सिंह
फैजाबाद।मवई थाना क्षेत्र के मवई में ही पुलिस की नाक के नीचे विगत 25 मई की रात भर अवैध खनन होता रहा ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।जब अवैध खनन की शिकायत डीजीपी को ट्वीट कर हुई तो जिम्मेदारों की नींद खुली और जांच पड़ताल के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा।सूत्रो के मुताबिक लेखपाल ने जांच रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी दी है।जिसमे अवैध खनन मानक के विपरीत बिना अनुमति के रात भर थाना के पीछे खनन होता रहा और पुलिस सोती रही।जानकारी के मुताबिक सिपहिया और मवई के बीच स्थित निर्माणाधीन आईटीआई के बगल राम नाथ के खेत मे बीते 25 मई की रात भर अवैध खनन हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि थाने के सामने रात भर मिट्टी लदी ट्रालियां दौड़ती रही।आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन हुआ है।मामले की शिकायत ग्रामीणों ने डीजीपी के ट्यूटर सहित उच्च अधिकारियों से किया।तब तहसीलदार रुदौली रामजन्म यादव ने मौके पर हल्का लेखपाल को भेज कर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही थी।हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने बताया कि मौके की जांच के आधार पर खनन की पुष्टि हुई है।लेकिन किसान ने अपने बयान में बताया है कि उसने अपने खेत को समतल करने के लिए मिट्टी खोदने के लिए ठेकेदार व जेसीबी मालिक रिंकू सिंह यादव को मिट्टी दिया है।पुलिस कह रही है कि खनन प्रकरण में व्यसाईकरण रोकने की जिम्मेदारी खनन अधिकारी व राजस्व प्रशासन की है।बिना उनके निर्देश पर हम कुछ नही कर सकते उनके निर्देश के बाद ही हम कार्रवाई कर सकते है।पुलिस बिभाग कि हीलाहवाली के चलते पूर्व की भाँति इस बार भी खनन माफिया बच जाए तो आश्चर्य नही होगा

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ