Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपना दल एस का सदस्यता रथ बस्ती से रवाना


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । सदस्यता अभियान के क्रम में अपना दल एस का सदस्यता जनपद बस्ती में कल देर रात बस्ती सीमा में प्रवेश किया, जिसे शुक्रवार को नगर पंचायत बभनान स्थित पार्टी कार्यालय से प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह पटेल  व विधानसभा कप्तानगंज अध्यक्ष राजमणि पटेल के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
   सदस्यता रथ बभनान पेट्रोल पंप चौराहा, महेशगंज ,परसा चौराहा, भानपुर, गोपालपुर ,भटहा जंगल आदि गांव में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों को आम जनमानस को बताकर लोगों से पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया । संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि संगठन के माध्यम से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है ,संगठन हमें अधिकार सम्मान दिलाता है।
सदस्यता रथ के साथ सदस्यता अभियान प्रभारी कमला कांत वर्मा प्रदेश सचिव अभिमन्यु पटेल, अनुभव प्रताप सिंह, अतुल पटेल, संतराम पटेल ,रामनयन चौधरी ,चंद शेखर वर्मा ,राम किशोर वर्मा ,अजय वर्मा ,वेद प्रकाश सोनी, कृष्ण कुमार वर्मा ,श्याम सुंदर यादव ,अब्बास अली खान आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे