Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती से दर्शन करने आई थी अयोध्या, पहुंच गई स्वर्ग


वासुदेव यादव 

फ़ैजाबाद / अयोध्या। शनिवार की सुबह सिद्ध पीठ हनुमानगढी मन्दिर पर दर्शन पूजन करते वक्त एक श्रद्धालू  महिला स्वर्गलोक पहुंच गई। उसका नाम श्रीमती कबूतरा देवी पत्नी बरौनी उम्र लगभग 65 वर्ष व पता निवासी दत्त नगर थाना छावनी जिला बस्ती रहा। उसकी  अचानक तबीयत खराब हो गई। आसपास के लोगो व परिजनों द्वारा महिला को श्री राम हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर उसका सही इलाज हो सके। लेकिन यहां  पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राम नगरी के सम्बन्धित स्थानीय पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
   बहरहाल ऐसी कहावत है कि धार्मिक नगरी में प्राण जाने पर मानव को स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। ऐसे में चर्चा रही कि इस महिला की अयोध्या हनुमानगढ़ी पर दर्शन के उपरांत मौत होने पर स्वर्गलोक की प्राप्ति हुईं होगी। यह कोई पहला अवसर नही है। अब तक कई लोगो की अयोध्या में दर्शन पूजन के समय मौत हो चुकी हैं।
   अयोध्या सरयू नदी में हर वर्ष 2 दर्जन लोगो की डूबने से मौत होती है। इस वर्ष 2018 में अब तक एक दर्जन से ज्यादे लोग सरयू नदी में स्न्नान करते समय डूबकर मर चुके है और स्वर्ग लोक पहुंच चुके है। अभी तक सरयू नदी में डूबकर मरने वालों का दौर जारी है और शायद चलता ही रहेगा क्योंकि बचाव का अफ़सर गण बन्दोबसत ही नही कर रहे हैं। अभी कल 2 युवक दिल्ली से आये थे सरयू नदी में डूब कर मर गए, आज एक कि लास मिली दूसरे की नही।
   बहरहाल अयोध्या हनुमानगढ़ी की सीढी पर हुई अचानक महिला की मौत से उसके परिजन दुःखी रहे , जबकिं अन्य लोगो ने कहा कि उसकी मन मांगी मुराद पूरी हो गई। अब उसे स्वर्गलोक की प्राप्ति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे