मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-दो दिन हड़ताल के बाद खुली बैंकों मे खाता धारकों की लम्बी लाइन लग गई।अपनी मांगो को लेकर दो दिन तक चली बैंक कर्मियों की हड़ताल आखिर कार्य ख़त्म हो गई।इन दो दिन के हड़ताल से लोगो को तरह तरह की समास्याओ का सामना करना पड़ा।उधर सरकार से अपनी मांगो को लेकर बैंक के कर्मियों ने हड़ताल पर चले गये तो इधर खाता धारको को अपना ही बैंक मे जमा रुपया निकालने के लिये लम्बी कतारो मे खड़ा होना पड़ा।जानकारी के लिये बताते चले कि भारतीय संघ के द्वारा वेतन मे दो फीसदी की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव किये जाने के विरोध मे सभी सरकारी बैंक के कर्मियों ने हड़ताल करके अपनी आवाज बुलन्द की।बैंक कर्मियों के हड़ताल से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।और जब दो दिन बाद बैंकों मे लेनदेन का काम शुरू हुआ तो उपभोक्ताओं की बैंकों मे भारी भीड़ लगी रही।एक तरफ बैंक कर्मियों के हड़ताल से परेशान उपभोक्ताओं को अब बैंक कर्मी रुला रहे है।बैंक मे रुपए न होने का रौना बैंक कर्मी रो रहे है।वही आम आदमी पार्टी के जिलाकोषाध्यक्ष राजेश प्रभात वर्मा ने बताया कि जब से नोट बंदी हुई है तब से बैंकों की हालत जस की तस बनी हुई है।कुछ दिन पहले बैंकों मे बनी रुपए की किल्लत खत्म हो गई थी।लेकिन एक बार पुन: जब से नीरव मोदी करोड़ों रुपए लेकर फरार हुये है तब से फिर रुपए की किल्लत बैंकों मे उत्पन्न हो गई है।वही सपा यूथ ब्रिगेड के जिला मीडिया प्रभारी रहबर सिद्दीकी ने बताया की क्षेत्र मे लगे सभी ए टी एम मशीन खाली पड़े है।जिससे उपभोक्ताओं को ए टी एम मशीनों की परिक्रमा करने को मजबूर है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ